पंचायती राज मंत्री के खिलाफ वार्ड सदस्यों का धरना प्रदर्शन

ROHTAS: पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम द्वारा वार्ड सदस्यों को

गंवार अशिक्षित आदि कहने पर रोहतास जिला वार्ड सदस्य इकाई

बैनर तले सासाराम में बिहार पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम

के खिलाफ गृह जिला रोहतास में जमकर विरोध हुआ.
रोहतास जिला वार्ड सदस्य ईकाई के जिला अध्यक्ष

आशुतोष कुमार ने कहा कि पंचायती राज्य मंत्री मुरारी गौतम

ने पिछले दिनों वार्ड सदस्यों को एक कार्यक्रम में

अशिक्षित गंवार कहते हुए अभद्र टिप्पणी की है

जिससे बिहार के वार्ड सदस्यों में काफी नाराजगी है.

वार्ड सदस्यों ने मंत्री सहित बिहार सरकार के

खिलाफ सासाराम में आज धरना प्रदर्शन किया.
वार्ड सदस्यों ने काला पट्टी बांध कर शंकर विद्यालय

तकिया परिसर से कलेक्ट्रेट पोस्ट ऑफिस चौक तक मार्च किया. साथ ही बिहार सरकार और पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की


उन्होंने कहा कि अगर बिहार सरकार के मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत राज मंत्री की अभद्र टिप्पणी से वार्ड सदस्य आहत हैं और वार्ड सदस्य जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, ऐसे में उन्होंने जनप्रतिनिधि का भी अपमान किया है. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के अधिकारों की कटौती कर सरकार ने विकास गति में रुकावट ला रही है इसे भी सरकार को समझने चाहिए।
वार्ड क्रियान्वयन समिति के माध्यम से ही गांव का विकास हो सकता है लेकिन वार्ड सदस्यों के अधिकारों का कटौती करके पंचायत सचिव तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों से लडवाने का काम किया जा रहा है.

रिपोर्ट: दयानन्द तिवारी

मैट्रिक की सेंटप परीक्षा – एसएस बालिका की छात्राओं ने खुलेआम किया नकल

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...