झारखंड हाईकोर्ट के वकील को रांची में अपराधियों ने मारी गोली

रांची. खबर राजधानी रांची से है। दो बाइक सवार अपराधियों ने झारखंड हाईकोर्ट के वकील को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल है। वकील का नाम बबन प्रसाद बताया जा रहा है। घटना के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया है।

रांची में झारखंड हाईकोर्ट के वकील को मारी गोली

घटना रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से घर जाने के क्रम में वकील  बबन प्रसाद को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। फिलहाल घायलावस्था में उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पया है कि घटना को अंजाम किस कारण दिया गया है। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...