VIRAL GIRLS ने स्मार्ट मीटर को लेकर सुरीली तान से लगाई सरकार से गुहार

औरंगाबाद : औरंगाबाद की वायरल गर्ल्स सृष्टि और सोनाली (VIRAL GIRLS) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बहनें स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिहार सरकार से प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं। उनका कहना है कि इस मीटर की बिहार में फिलहाल कोई जरूरत नहीं है और पुराना मीटर ही बेहतर था। अपने गाने के माध्यम इन सगी बहनों का कहना है कि लोगों के पास इतना रुपया कहां से आएगा कि इस स्मार्ट मीटर को बार-बार रिचार्ज करेगा।

VIRAL GIRLS :

आपको बता दें कि दोनों बहने सरकार से हाथ जोड़ विनती करते हुए कहा कि बार-बार रिचार्ज के बावजूद भी उनका स्मार्ट मीटर माइनस में ही रहता है। बिजली रहते हुए भी अंधेरे में ही लोग जीवन गुजारने को मजबूर है। फिर बिजली के पुराने दिनों की याद ताजा हो रही है। जब 24 घंटे में मात्र तीन से तीन घंटे बिजली ही मिला करती है। इससे उनकी पढ़ाई तो बाधित होती ही है, मानसिक तौर पर भी लोग परेशान हो जा रहे हैं।

गौरतलब है कि रफीगंज निवासी इन वायरल गर्ल्स का शराबबंदी समेत कई वीडियो पूर्व में काफी चर्चित रहा है। इस बार भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपना असर छोड़ता हुआ दिख रहा है।

यह भी पढ़े : स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ राजद का हल्लाबोल

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Highlights

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...