CMD पंकज कुमार पाल ने उपभोक्ताओं के पास जाकर स्मार्ट मीटर की ली जानकारी

322
CMD पंकज कुमार पाल ने उपभोक्ताओं के पास जाकर स्मार्ट मीटर की ली जानकारी
Advertisment

आरा : बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने आरा में विभिन्न स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं से उनके घर में जाकर मुलाकात की। साथ ही उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बारे में उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से होने वाले फायदे तथा सरकार के द्वारा स्मार्ट मीटर के सात चेक मीटर लगाने की सुविधा जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी तरह का संशय न हो के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार, ओएसडी शशिकांत, कार्यपालक अभियंताविद्युत एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisment

यह भी पढ़े : बिहार कांग्रेस स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का फूंका बिगुल, पर्यवेक्षक नियुक्त

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement