Nalanda में होटल से 5 युवक और 6 युवती को पुलिस ने लिया हिरासत में, ये है मामला…

नालंदा: नवरात्रि शुरू हो गई है और सभी राज्य के सभी जिलों में प्रशासन सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस चौकस है और लगातार होटलों समेत संदिग्ध हरकतों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नालंदा में छापेमारी के दौरान एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से 5 युवक और 6 युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

नालंदा पुलिस ने बिहार और लहेरी थाना क्षेत्र के चार होटलों में कार्रवाई कर पांच युवक और 6 युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और थाना ले आई है। मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान चार होटलों से 11 युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है।सभी का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी एक होटल में देह व्यापार का मामला सामने आया था। पुलिस ने होटल के कर्मियों को भी गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘पहले परीक्षा पास तो करें PK’, शराबबंदी खत्म करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...