Congress प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

बाढ़ प्रभावितो के त्वरित कल्याण के लिए सीएम करें काम: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह।

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के कल्याण और प्रभावितों के पुनर्स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लिखा कि राज्य में कोशी, गंडक, महानन्दा, कमला बलान, बागमती एवं अन्य सहायक नदियों के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिमी चम्पारण,पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णियाँ, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर आदि जिले में अनेक गाँव जलमग्न होने के कारण लगभग 15 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं।

1 28 22Scope News

अप्रत्याशित जल वृद्धि के कारण जनजीवन के साथ-साथ पशुओं तथा खेतों में लगे फसलों की भी क्षति हुई है जिसके कारण वहां के निवासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थिति में राज्य के प्रचलित प्रावधानों के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को ऊँचे स्थानों पर पुर्नवासित करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएँ यथा सामुदायिक किचन, पशुओं के लिए चारा, फसल क्षति के लिए मुआवजा, नावों की समुचित व्यवस्था, बाढ़ पीड़ितों को जी आर राशि का भुगतान, चिकित्सा की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का चूंकि यह स्पष्ट निर्णय है कि ‘‘राज्य के संसाधन पर प्रथम हक आपदा पीड़ितों का है। इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बाढ़ पीडितों को यथाशीघ्र आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जरूरी कदम अविलंब उठाने की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya के 160 वर्ष पूरे, धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Congress Congress Congress

Congress Congress

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...