पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही Congress बिहार में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी हुई है। सबसे पहले बिहार में कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी के रूप में कृष्णा अल्लावारू को जिम्मेदारी दी उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। बिहार में राजेश कुमार के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कई मामलों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के फैसलों के विपरीत फैसला लेकर पार्टी काम कर रही रही है। एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को वापस लेते हुए पार्टी के चार नेताओं का 6 वर्षों का निलंबन रद्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें – कल नमो भारत Rapid Rail को पीएम दिखायेंगे हरी झंडी, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद
इस संबंध में Congress प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पार्टी के जो नेता किसी मामले में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिए गए थे उनका निलंबन वापस लिया जा रहा है। अब उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी के हित में काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निलंबित किये गए चारों नेता कमल नारायण शुक्ला,शकीलुररहमान, अरुण पाठक और डॉ गौतम कुमार का निलंबन वापस ले लिया है। Congress Congress
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Pahalgam आतंकी हमला: जम्मू कश्मीर से लौटने के बाद गांव आने वाले थे मनीष, नाना ने कहा…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट


















