बेंगलुरु के तीन कॉलेजों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Desk. खबर बेंगलुरु से है। यहां के तीन प्रतिष्ठित कॉलेजों को शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमें और बम निरोधक दस्ते घटनास्थल पर पहुंचे और गहन निरीक्षण कर रहे हैं।

बेंगलुरु में कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन कॉलेजों- बीएमएस कॉलेज, एमएस रमैया कॉलेज और बीआईटी कॉलेज को ईमेल प्राप्त हुए, जिसमें दावा किया गया कि इन संस्थानों में बम रखे गए हैं। कॉलेज सदाशिवनगर, हनुमंत नगर और बसवनगुडी में स्थित हैं। पुलिस स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और पिछले आधे घंटे से जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कहा गया है कि बीआईटी, बीएमएससीई, एमएसआरआईटी को बम की धमकी मिली थी। दावे को सत्यापित करने के लिए बम निरोधक दस्ते और संबंधित दस्ते काम पर हैं। हनुमंत नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और सदाशिवनगर पुलिस स्रोत का पता लगाएगी।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...