मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में फर्जी आर्म्स लाइसेंस देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने तीन ठग को भी फर्जी लाइसेंस, पिस्टल, जिंदा गोली और कई अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में मुजफ्फरपुर टाउन एसडीपीओ-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की टीम ने फर्जी लाइसेंस देने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है।
तीनों ठग ने अपनी पहचान आलोक कुमार मिश्रा, धनंजय चौबे और मनोज राय के रूप में बताया है। उन्होंने बताया कि तीनो ठग लोगों से दो लाख रूपये लेकर उन्हें फर्जी लाइसेंस देते थे। ये लोग प्राइवेट बॉडीगार्ड के रूप में अलग अलग जगहों पर कार्यरत थे और लोगों को फर्जी लाइसेंस देते थे। इन लोगों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। साथ ही जिस सिक्योरिटी एजेंसी में ये लोग काम करते थे उसकी भी जांच की जाएगी। फ़िलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- चलती बस में ड्राइवर की Heart Attack से मौत, 30 यात्री थे सवार
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
License License License
License



















