मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक चलती बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई। इस दौरान बस में 30 यात्री सवार थे। हालांकि ड्राइवर ने मरते मरते भी सभी यात्रियों की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि एक बस किशनगंज से पटना आ रही थी। बस में 30 सवार थे। बस कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही ड्राइवर को अटैक आ गया जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गई लेकिन ड्राइवर ने ब्रेक लगा कर बस को रोक दिया। बस रुकने के बाद ड्राइवर स्टेरिंग पर ही लुढ़क गया।
जब उसे देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर की पहचान पटना के मीठापुर निवासी 60 वर्षीय मुन्ना नेपाली के रूप में की गई। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते वक्त दिल का दौरा पड़ा लेकिन उसने साहस का परिचय देते हुए बस रोक कर सभी यात्रियों की जान बचा ली। यात्री ड्राइवर की रुंधे स्वर में सराहना करते हुए फिर दूसरी बस से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुए।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- 4 महीने से बार बार जल रहा है Motor, पानी सप्लाई बंद रहने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
Heart Attack Heart Attack Heart Attack Heart Attack
Heart Attack
Highlights

