कल Jehanabad में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे जदयू महासचिव मनीष वर्मा, कार्यकर्ता समागम में…

6 अक्टूबर को जहानाबाद के स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय में होगा JDU का कार्यकर्ता समागम। कार्यकर्ता समागम को संबोधित करेंगे JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा। पंचायत से लेकर प्रखंड और जिले स्तर के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। समता पार्टी के समस्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित करेंगे। प्रदेश के सभी जिले का दौरा करेंगे राष्ट्रीय महासचिव। 7 और 8 अक्टूबर को खगड़िया में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगे मनीष वर्मा

जहानाबाद: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद पार्टी द्वारा तय किए गए सांगठनिक कार्यक्रम के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जा रहा है, जो 27 सितंबर 2024 को मुजफ्फरपुर जिले से शुरू होकर 20 जनवरी 2025 को नालंदा में समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सभी जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। दो जिलों, मुजफ्फरपुर और सिवान के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मनीष वर्मा अब जहानाबाद के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कार्यकर्ता समागम के तहत मनीष वर्मा 6 अक्टूबर को जहानाबाद पहुंच रहे हैं, यहाँ स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय में मनीष वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। संबोधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से विधानसभावार मुलाकात भी करेंगे। मनीष वर्मा पार्टी तय कार्यक्रम के मुताबिक पूरे दिन जहानाबाद में रहेंगे। इस दौरान वो पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के साथ भी संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव को बताया अच्छा पिता, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Jehanabad Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img