Breaking : महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में मिलेगी होम स्टे सुविधा !

डिजीटल डेस्क : Breaking – महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में मिलेगी होम स्टे सुविधा ! महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ के मन-मस्तिष्क में एक साथ कई परिकल्पनाएं उमड़-घुमड़ रही हैं।

उनका पूरा जोर इस बार के महाकुंभ के भव्य और दिव्य बनाने पर है ताकि वैश्विक पटल पर महाकुंभ के साथ ही इस पौराणिक उत्सव की मेजबानी करने वाले प्रयागराज को भी अहमियत मिले।

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में होम स्टे के आइडिया को क्रियान्वित करने पर जोर दिया है। अपने इस आइडिया का उल्लेख उन्होंने मीडिया के सम्मुख ही मेला प्राधिकरण और टीम प्रयागराज में शामिल अधिकारियों से खुलकर किया भी।

बोले CM Yogi – क्या प्रयागराज में होम स्टे प्रमोट कर सकते हैं ?

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘…एक कार्य प्रयागराज में हो सकता है कि क्या हम प्रयागराज में होम स्टे की व्यवस्था को प्रमोट कर सकते हैं ?

बड़े-बड़े इवेंट के दौरान ये होता है और हुई हैं। और अच्छा होगा कि इनसे उनकी इनकम बढ़ेगी। साथ-साथ अतिथि देवो भव का मैसेज भी जाएगा।

अगर इसमें कुछ हो सकता है तो माननीय जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम भी, पर्यटन विभाग भी और स्थानीय प्रशासन भी प्रयास करेंगे तो इसका अच्छा संदेश दुनिया में जाएगा। अयोध्या में अच्छा संदेश गया था और काशी में भी काफी बेहतर संदेश गया था’।

रविवार को प्रयागराज में मीडिया से मुखातिब होते सीएम योगी आदित्यनाथ।
रविवार को प्रयागराज में मीडिया से मुखातिब होते सीएम योगी आदित्यनाथ।

‘2019 में प्रयागराज को यूनेस्को ने दी थी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की मान्यता’

होम स्टे की सुविधा का उल्लेख करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जितनी बेहतर सुविधाएं अपनेपन के साथ दे पाएंगे, उतना ही वैश्विक पटल पर इस तीर्थ और मेला के साथ प्रयागराज का अलग संदेश जाएगा।

CM Yogi ने कहा कि -‘पिछली बार 2019 में किए गए प्रयासों का परिणाम था कि यूनेस्को ने प्रयागराज कुंभ को मानवता की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी थी।

हमारा प्रयास होना चाहिए कि फिर इस बार प्रयागराज कुंभ को वैश्विक स्तर पर इसी तरह की मान्यता प्राप्त हो। इसमें सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। वह टीम वर्क कुंभ के दौरान यहां दिखनी भी चाहिए और वह प्रयागराज वासियों में भी दिखनी चाहिए’।

प्रयागराज में रविवार को सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
प्रयागराज में रविवार को सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।

महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में सभी कार्य 10 दिसंबर तक पूरा करने की डेटलाइन तय

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने मेला प्राधिकरण और टीम प्रयागराज को स्पष्ट निर्देश देते कहा कि हर काम डेटलाइन पर पूरा करें। इसमें कोताही नहीं चलेगी।

CM Yogi बोले – ‘…इसके साथ ही जितने भी बड़े कांस्ट्रक्शन के कार्य हो रहे हैं, उनकी डेटलाइन 10 दिसंबर ही रखें। मेरा सभी केंद्र और राज्य सरकार के विभागों से आग्रह है कि जो डेटलाइन उन्होंने दी है, उस पर मैनपावर बढ़ाते हुए काम पूरा करें।

इस बीच पर्व और त्योहार हैं और पर्व त्यौहर मनाएं लेकिन अतिरिक्त मानदेय देकर के इन कामों को व्यवस्थित ढंग से समय पर पूरा कराएं। हर हाल में दिव्य और भव्य कुंभ के लिए यह जरूरी है’।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...