Commercial Advertisment

महाकुंभ -25 में दुनिया देखेगी ‘स्मार्ट प्रयागराज का भव्य स्वरूप’

प्रयागराज : महाकुंभ -25 में दुनिया देखेगी ‘स्मार्ट प्रयागराज का भव्य स्वरूप’। CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा है कि महाकुंभ 2025 में दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ‘स्मार्ट प्रयागराज के भव्य स्वरूप’  का साक्षात्कार होगा।

CM Yogi ने कहा है कि पूरी दुनिया से सनातन समाज महाकुंभ में आने तो उत्सुक है, तो पर्यटकों में भी इसे लेकर बड़ा आकर्षण है। ऐसे में हर आगंतुक को प्रयागराज में अच्छी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।

महाकुंभ के दौरान उत्कृष्ट सुविधा-सुरक्षा के लिए अभी से तैयारी

रविवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे CM Yogi ने महाकुंभ के दृष्टिगत प्रयागराज में जारी सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और जारी परियोजनाओं को तय मानकों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

CM Yogi ने कहा कि महाकुंभ में दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को उत्कृष्ट सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए प्रयागराज में अनेक निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्यों के बीच प्रयागराज के स्थानीय निवासियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रयागराज वासियों ने जिस तरह कुंभ 2019 में दुनियाभर से आये 25 करोड़ श्रद्धालुओं, पर्यटकों के लिए आतिथ्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया था, उसी प्रकार, इस बार भी व्यवस्था बनाने में हर नगरवासी का सहयोग प्राप्त होगा।

रविवार को प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ
रविवार को प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज के संगमस्थली पहुंचकर CM Yogi ने देखा विशाल स्नान क्षेत्र

इससे पहले, परेड स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद CM Yogi सबसे पहले मोटरबोट से संगम नोज पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन संगम स्थली का दर्शन-पूजन किया। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ CM Yogi ने संगम के विशाल स्नान क्षेत्र का अवलोकन भी किया।

पवित्र अक्षयवट, पातालपुरी एवं सरस्वती कूप का दर्शन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भी अक्षयवट, पातालपुरी और सरस्वती कूप के दर्शन का पुण्य लाभ सुगमता से प्राप्त हों, इसके लिए यहां अच्छे प्रबंध होने चाहिए।

CM Yogi ने किले के भीतर जारी विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। CM Yogi ने लेटे हुए हनुमान जी का भी दर्शन किया और कुंभ के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की।

प्रयागराज में रविवार को लेटे हुए हनुमानजी की आरती करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
प्रयागराज में रविवार को लेटे हुए हनुमानजी की आरती करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

प्रयागराज के भारद्वाज आश्रम भी पहुंचे CM, आईईआरटी सेतु का किया निरीक्षण

दोपहर बाद भारद्वाज आश्रम पहुंचे CM Yogi ने यहां जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं आईईआरटी सेतु का निरीक्षण करते भारद्वाज आश्रम पहुंचे CM Yogi ने महाकुंभ के दृष्टिगत सेतु निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के इस मैराथन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने आदि वेणीमाधव मंदिर का भी दर्शन-पूजन किया। साथ ही, लेप्रोसी रोड चौराहा से नैनी रेलवे स्टेशन रोड तक तथा छिवकीं रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण भी किया।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...