सिमडेगा: झारखंड स्थापना दिवस पर झारखंड महिला हॉकी के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. सिमडेगा की तीन बेटियां भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में चयनित की गई है. हॉकी इंडिया ने हॉकी महिला जूनियर विश्व कप दक्षिण अफ्रीका 2021 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है.
इस टीम में सिमडेगा से तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग का भी चयन हुआ है. जन्हा सलीमा टेटे सदर प्रखंड सिमडेगा बड़की छापर गांव की है, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग केरसई प्रखंड के करगा गुड़ी गांव की है.
भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. भारतीय टीम 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी. इस समय जूनियर भारतीय टीम के 28 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप बंगलौर में चल रहा है. इसमें से 18 खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए चयन किया गया है.
भारत को पूल सी में रखा गया है. भारत 6 दिसंबर को रुस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
नॉकआउट मैच 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच होगा. टीमों में पूल ए में नीदरलैंड, कोरिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, पूल बी में इंग्लैंड, बेल्जियम, कनाडा और उरुग्वे शामिल हैं. पूल सी में अर्जेंटीना, भारत, जापान और रूस जबकि जर्मनी, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका हैं.
अंडर-21 टीम की सूची: बिचु देवी खरीबाम (जीके),खुशबू अक्षता, अबसो ढेकाले, इशिका चौधरी (वीसी), प्रियंका,मरीना लालरामनघाकि,अजमीना कुजुरी,बलजीत कौर, रीत वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी,लालरेम्सियामी (सी), सौंदर्य डंगडुंग, दीपिका,मुमताज खान, संगीता कुमारी, जीवन किशोरी टोप्पो है.
ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी, चिलचिलाती धूप में नीरा से करेंगे गला तर, बिहारशरीफ में उत्पादन शुरु
ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी, चिलचिलाती धूप में नीरा से करेंगे गला तर, बिहारशरीफ में उत्पादन शुरु

















