विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 4 जख्मी

जहानाबाद : जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र के कोरा गांव में रविवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में एक महिला पुलिस सहित कुल चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घोसी थाना क्षेत्र के कोरा गांव में बाइक और साइकिल की टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई थी। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था।

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर टूट पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर देर से आने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। जिसके कारण एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जहां दो पुलिसकर्मी का घोसी पीएससी में इलाज किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला पुलिसकर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रशिक्षु डीएसपी सह काको थानध्यक्ष संगीता ने बताया कि खालिसपुर में स्थिति पूर्णत: नियंत्रित है। मारपीट के संबंध में दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : पुलिस की गाड़ी ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर

यह भी देखें :

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...