लौरिया में अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक

बेतिया : बेतिया के लौरिया में अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता के अध्यक्षता में पान महासंघ की बैठक की गई। लौरिया के मिश्रा टोला में हाको रथ हम पान है, आंदोलन का शुभारंभ तांती और ततवा समाज के लोगों ने आरक्षण वापसी को लेकर एक बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष शिव बालक त्यागी ने की। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजिनियर आईपी गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से पूरे बिहार में पान जाति को जागरुक कर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने जा रही है।

अखिल भारतीय पान महासंघ :

उन्होंने ने बताया कि रथ यात्रा का शुभारंभ छह अक्टूबर को भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुआ है। जो बिहार के 12 जिलों में अलग-अलग महारैली कर पान समाज को जगाने का काम करेगी। इसका समापन 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होगा। भारतीय पान संघ के जिला अध्यक्ष शिव बालक ने कहा कि जिला में बैठक कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके। इसको लेकर यह बैठक किया गया है, ताकि समाज के लोगों को जागरूक किया जा सके।

यह भी पढ़े : किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जिलेवासी

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

 

JPSC CID Raid News: JPSC में परीक्षा घोटाले की जांच तेज,...

JPSC CID Raid News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को...

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही...

जहानाबाद : अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को...