Advertisment

दशहरा से पहले शिक्षकों को बड़ी सौगात, मनचाहे जगहों पर हो सकेगा ट्रांसफर

पटना : दशहरा से पहले बिहार की डबल इंजन सरकार ने शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से तबादला नीति की राह देख रहे शिक्षकों का ट्रांसफर अब उनके मनचाहे जगह पर हो सकेगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादला नीति की घोषणा कर दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अक्टूबर महीने से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और दिसंबर में शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस पॉलिसी में अधिक लोग खुश रहे यही नीतीश कुमार चाहते हैं। शिक्षकों की कठिनाइयों का नजर रखकर हम लोगों ने नीति बनाई है। बीपीएससी और जो भी पुराने शिक्षक हैं वो इस पर पिटीशन दे सकते हैं। शिक्षकों को 10 ऑप्शन मिलेगा। हम लोगों ने कोशिश किया है कि जो शिक्षक है वह अपने ही जिले में रहे। गंभीर बीमारी, दिव्यगता हो या फिर मानसिक कोई समस्या हो तो इन सबों को प्राथमिकता देंगे। वैसी महिला जो विडो है या सिंगल है उनको भी ध्यान में रखा गया है। इनकी ज्वाइनिंग दिसंबर माह में होगी।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को धन्यवाद, उनके निर्देश पर हीं ये नीति आई है। जिला स्तर पर भी कमिटी बनी है, या फिर डिविजनल कमिस्नर के लेवल पर भी कमिटी बनी है। सभी के विचार को डिस्कस किया गया है। नियोजित शिक्षक को डिसिप्लिन में रहना होगी, उसके फायदे भी है। उन्ही भी सरकारी सेवक जैसे सुविधा मिलेगा। बिहार में शिक्षा का स्तर और बेहतर हो लक्ष्य रखना है। हम ट्रांसफर पॉलिसी में पूरी चीज को ध्यान में रखा है। शिक्षकों को प्रयाप्त समय मिलेगा। जिला लेवल पर प्रबंधन विभाग के स्तर पर अलग से कमेटी बनेगी जो शिक्षा विभाग के द्वारा आने वाली शिक्षकों की ट्रांसफर पालिसी से से संबंधित समस्याओं को देखेगी। पति-पत्नी को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर है। आवेदन जल्द लिया जाएगा सॉफ्टवेयर बन रहा है। सक्षमता- 2 का रिजल्ट जल्द घोषित होगा। Tre-3 परीक्षा का रोस्टर क्लियर कर लिया गया है और जल्द हो जाएगा। रिजल्ट की घोषणा जल्द बिहार लोक सेवा आयोग कर देगा।

यह भी पढ़े : बिहार आईटी नीति 2024 के तहत विभाग एवं नैसकॉम के बीच समझौता

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: रांची के बेटे को...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: झारखंड की राजधानी रांची के लिए यह गर्व का क्षण है। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के निवासी और वरिष्ठ...