शिक्षकों के Transfer Policy पर लगी रोक

पटना: बिहार में लंबे समय से एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए शिक्षा विभाग आवेदन जमा करवा रहा था। शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कहा गया था। हालांकि इस बीच शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को लेकर कुछ शिक्षकों ने सवाल खड़ा किया था जिसके बाद अब राज्य सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगा दिया है।

मामले शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कुछ शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत के आधार पर उनसे प्राप्त निर्देश के अनुसार फ़िलहाल शिक्षकों के स्थानांतरण नीति पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कई प्रकार की परीक्षाएं चल रही है, कई शिक्षक सक्षमता परीक्षा में भी शामिल हो रहे हैं इसलिए शिक्षकों के अनुरोध पर हमलोगों ने सहानुभूतिपूर्वक ट्रांसफर पालिसी पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी सभी तरह की परीक्षाएं चल रही हैं और वह पूर्व सूचनानुसार जारी रहेगा।

नियुक्ति प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फिर हमलोग ट्रांसफर पालिसी नए तरीके से दुबारा लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी ट्रांसफर पोस्टिंग का लाभ कुछ शिक्षकों को नहीं मिल पाता लेकिन सभी शिक्षकों के सक्षमता परीक्षा में शामिल हो जाने के बाद एक बार फिर नए सिरे से लागू किया जायेगा और उम्मीद है कि उसके बाद अधिकतम शिक्षक संतुष्ट होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Indira Gandhi ने बदल दिया था पाकिस्तान का भूगोल, आज के नेता दिखाते हैं केवल 56 इंच…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Transfer Policy Transfer Policy Transfer Policy

Transfer Policy

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...