Advertisment

PM Kisan Samman निधि दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 8 ठगों को पुलिस ने दबोचा

औरंगाबाद: PM Kisan Samman निधि के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी ठग पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अगली किस्त दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। मामला साइबर थाना औरंगाबाद का हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के अमौना गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह, माली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खैरा गांव निवासी प्रसून राज, सूर्यमणि कुमार, अभिषेक कुमार, अंशु राज, जितपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार, देव थाना क्षेत्र के देव निवासी प्रियांशु राज एवं बहुआरा गांव निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पास से तीन लैपटॉप, 15 पीस आईफोन व अन्य कंपनी का मोबाइल फोन, एक महिन्द्रा एक्सयूवी कार, 18 एटीएम कार्ड सहित कई अवैध पासबुक एवं चेकबुक भी बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि शातिर अपराधी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे। दरअसल बीते 20 सितंबर को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के नाम पर एक साइबर ठगी हुई थी जिसमें कार्रवाई करते हुए पूर्व में दो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं साइबर पोर्टल के अवलोकन से पाया गया कि उक्त संदिग्धों का खाता कई राज्यों के द्वारा रोक लगाई गई है। उक्त बैंक खातों को चिन्हित कर सत्यापन करने पर कुछ लोगों की पहचान किया गया जो औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं तथा सभी संदिग्ध खातों का संचालन इनके द्वारा किया जा रहा है।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने साइबर पुलिस उपाधीक्षक डॉ अनु कुमारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर अविलंब गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया। गठित एसआईटी ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण, टावर डंप तथा सीडीआर एवं एसडीआर विश्लेषण के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त इन सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछ-ताछ के क्रम में सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच Volleyball Match, बच्चों में दिखा उत्साह

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

PM Kisan Samman PM Kisan Samman PM Kisan Samman

PM Kisan Samman

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...