School के सब्जी में था छिपकली, खाना खाने के बाद 70 बच्चों की बिगड़ी तबियत

अरवल: अरवल में एक आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद सत्तर बच्चों की तबियत बिगड़ गई जिन्हे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अरवल के कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय नेशनल पब्लिक स्कूल की है जहां सुबह में खाना खाने के बच्चे बीमार हो गए। बच्चों के बीमार होने के मौके पर अफरातफरी मच गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को सुबह में चावल और सब्जी दी गई थी। खाना खाने के बाद अचानक बच्चों के सर और पेट में दर्द के साथ उल्टी शुरू हो गई। आनन फानन में स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को इलाज के लिए कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में बच्चों ने बताया कि बच्चों को खाना देते वक्त उनकी थाली में सब्जी के साथ छिपकली गिर गई थी।

जब छिपकली की जानकारी मिली तब तक अधिकांश बच्चों ने खाना खा लिया था। वहीं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सभी बच्चे फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हुए हैं। फ़िलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। तीन बच्चों की हालत गंभीर थी उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, बाकी किसी बच्चे को कोई दिक्कत नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   UP की 7500 छात्राएं बनेंगी एक दिन के लिए अधिकारी, सीएम योगी के…

School School School

School

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...