Haryana Election Result: ‘हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है’, चुनाव परिणाम पर बोले चंपई सोरेन

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत अब पक्की हो गयी है। इस पर झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है।

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है।’ बता दें कि इस साल अगस्त में ही चंपई सोरेन जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Haryana Election Result: बीजेपी की सरकार पक्की

बता दें कि, 90 सीटों पर हरियाणा विधानसभा की वोटिंग 5 अक्टूबर को हुई थी। इसमें 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। आज इस चुनाव की काउंटिंग हो रही है। अभी तक बीजेपी 40 सीटों पर चुनाव जीत ली है और 8 सीटों पर आगे है। बीजेपी को अब सरकार बनाने के लिए मात्र छह सीट ही चाहिए। वहीं कांग्रेस अभी तक 31 सीटों पर चुनाव जीत ली है और छह सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीयों को जीत मिली है और दो सीटें आईएनएलडी के खाते में आयी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img