Advertisment

Jharkhand Election Result: घाटशिला से रामदास सोरेन ने चंपई सोरेन के बेटे पर बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। घाटशिला विधानसभा सीट से अभी तक झारखंड के मंत्री और जेएमएम उम्मीदवार रामदास सोरेन, चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन से आगे चल रहे हैं। रामदास सोरेन को 10365 वोट मिले हैं, जबकि  बाबूलाल सोरेन को 7085 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: घाटशिला विधानसभा सीट

घाटशिला विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार रामदास सोरेन के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर रामदास सोरेन ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लखन चंद्र मार्डी को हराया था। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसका राजनीतिक लाभ उठाते हुए बीजेपी ने घाटशिला सीट से उनके बेटे बाबूलाला सोरेन को टिकट दिया।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...