Desk. Modi guns for Congress – हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अब आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और इसे गैर जिम्मेदार और नफरत फैलाने का कारखाना बता दिया। महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को विभाजित करने और समुदायों के बीच कलह पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Modi guns for Congress : कांग्रेस पर पीएम नरेंद्र मोदी का प्रहार
बता दें कि, भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही अटक गई। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 36.49 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस ने 28.08 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें हासिल की थी। इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 39.94 फीसदी हो गया, जबकि कांग्रेस के वोट शेयर में भी 39.09 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत देश के मूड को दर्शाती है और उनकी सरकार की नीतियों में लोगों के विश्वास को बताती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा तंत्र हरियाणा में जनता को गुमराह कर रहा था। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। दलितों को एहसास हुआ कि कांग्रेस उनसे आरक्षण छीन लेगी और इसे अपने वोट बैंक में बांट देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और उनके शहरी नक्सली सहयोगियों की घृणित साजिशों में नहीं फंसेंगे।
Modi guns for Congress :
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र में कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की नींव रखी, जिसमें नागपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे पर नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग शामिल है। 7,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Modi guns for Congress : पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान और विद्या समीक्षा केंद्र का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य स्कूल के प्रदर्शन की निगरानी करना है। साथ ही उन्होंने 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में हमें बड़ी जीत हासिल करनी है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अगले महीने चुनाव होने की संभावना है।
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस एक गैर-जिम्मेदार पार्टी और नफरत फैलाने की फैक्ट्री है। कांग्रेस को विकास और विरासत की चिंता नहीं है, हमने दोनों पर ध्यान दिया है।” उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास के साथ विकसित भारत है।”


















