औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस ने एक अंतरजिला स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों के पास से पुलिस ने 56.1 ग्राम सोना भी बरामद किया है। चारों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो बदमाश स्नैचिंग करते थे जबकि एक उसे गला कर दूसरे आभूषण बनाता था जबकि चौथा आभुषण की बिक्री करता था।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहतास जिला के डिहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नील कोठी गांव निवासी मो मामूल रसीद उर्फ सोनू, नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर बाजार निवासी धीरज कुमार उर्फ टिंकू, मोही मंजिल पाली रोड निवासी मो आरिफ एवं अरवल ज़िले के करपी थाना क्षेत्र के पंचकेसर गांव निवासी मो अब्दुल मुतलिब के रूप में की गई। इनके पास से 56.1 ग्राम सोना बरामद किया गया है। दअसल बीते कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं घट रही थी जिसमें नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दो चेन स्नैचिंग की घटनाएं घटित हुईं थीं।
कांड की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन – संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया जिसमें सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया। सभी ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है। इनमें से दो अपराधी चेन स्नैचिंग करते थे और तीसरा अपराधी उन छीने गए चेन को बेचने में इनकी मदद करता था। इनकी निशानदेही पर ज्वेलर दुकान की पहचान की गई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया।
उसने स्वीकार किया कि उसके दुकान में छह सोने का चेन बेचा गया था। ज्वेलर्स सभी चेन को गला देता था, अतः गला हुआ सोना इनके पास से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस ने एक अंतर-जिला स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के उद्भेदन से शहर में चैन छिनतई की घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ उम्मीद है कि आगे और वारदातों के बारे में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, था अन्य लोग शामिल थे
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- ISKCON विवाद में कूदे तेजप्रताप, वीडियो शेयर कर कहा…
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
Police Police Police Police
Police
Highlights


