Breaking : Himanta बोले – हरियाणा में हिंदुंओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया

डिजीटल डेस्क : BreakingHimanta बोले – हरियाणा में हिंदुंओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया। बुधवार को झारखंड के भाजपा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

मुख्यमंत्री Himanta बोले कि हरियाणा में हिंदुओं ने कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाया है कि उन्हें बांटकर राजनीति नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री Himanta बोले – हिंदू को बांटकर राज नहीं कर सकते

मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने इसी क्रम में कहा कि – ‘मेरी नजर में हर राज्य का चुनाव अलग होगा। हर राज्य में अलग-अलग मुद्दे होते हैं और वहां के मुद्दों पर ही चुनाव लड़े जाते हैं।

फिर भी कहना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी को हरियाणा की जनता ने एक सबक दिया है कि हिंदू समुदाय को बांट कर आप किसी राज्य को नहीं चला सकते।

हिंदू भी इस साजिश के प्रति जागरूक हैं। हिंदू अब इस बारे में भी जागरूक हो गया है कि कैसे राहुल गांधी हिंदु समुदाय को बांटना चाहते हैं।

हरियाणा चुनाव ने दिखा दिया है कि हिंदू एक रहेंगे और हिंदू कांग्रेस पार्टी की कुख्यात साजिशें देख चुका है’

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा।
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा।

Himanta बोले – कांग्रेस के सारे सीएम इस्तीफा दें, फिर ईवीएम पर सवाल करें

हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा कि – ‘कांग्रेस वाले जब जीतते हैं तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते। जब वे (कांग्रेस वाले) हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। ये उनका (कांग्रेस का) पुराना काम है।

अगर वे सही हैं तो उनके सभी निर्वाचित सीएम इस्तीफा दें और बोलें कि घोषित चुनावी नतीजों से वे सहमत नहीं हैं।

जब वे इस्तीफा दे दें तो मुद्दे को संज्ञान में लिया जाएगा। लेकिन यदि आप ईवीएम के लाभार्थी हैं और ईवीएम पर ही सवाल उठा रहे हैं तो कोई आपको गंभीरता से क्यों लेगा’।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...