झारखंड में NDA परिवार साथ में चुनाव लड़ेगा, Himanta Biswa Sarma बोले – खुलासा पितृपक्ष के बाद करेंगे

डिजीटल डेस्क: झारखंड में NDA परिवार साथ में चुनाव लड़ेगा, Himanta Biswa Sarma बोले – खुलासा पितृपक्ष के बाद करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के सह चुनाव प्रभारी Himanta Biswa Sarma ने शनिवार को अहम खुलासा किया।

Himanta Biswa Sarma ने कहा कि –  झारखण्ड में NDA परिवार के सारे मित्र दल, JD (U) और AJSU एक साथ चुनाव लड़ेंगे। पितृपक्ष के बाद सीटों का खुलासा करेंगे।

Himanta बोले – NDA गठबंधन में 99 फीसदी सीट शेयरिंग फाइनल

इसी क्रम में अपनी बात को और विस्तार से बताते हुए आगे Himanta Biswa Sarma ने कहा कि – ‘हमारे ये चुनाव में जनता दल यू (जेडीयू), आजसू पार्टी के साथ गठबंधन होगा। गठबंधन की सीट शेयरिंग का काम 99 फीसदी फाइनल हो चुका है।

सिर्फ 1-2 सीट का चर्चा बाकी है। पितृपक्ष समाप्त होते ही हम तुरंत गठबंधन के बारे में ऐलान कर देंगे’।

कल्पना सोरेन जी आदिवासी सीट से क्यों नहीं लड़ सकतीं, जानते हैं हेमंत सोरेन

एक सवाल के जवाब में असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने झारखंड के मुख्यमंत्री पर चुटकी ली और उनकी बातों का जवाब भी दिया। Himanta Biswa Sarma बोले – ‘हेमंत सोरेन जी ने मुझको पत्र लिखा है। मैं उसको पत्र का उत्तर भी दूंगा। और हेमंत सोरेन जी उत्तर खुद ही जानते हैं।

आज हेमंत सोरेन जी को आप पूछिए कि कल्पना सोरेन जी झारखंड में कोई भी आदिवासी सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हैं। उत्तर तो उनके घर में ही है। तो हमको वो उत्तर देने का जरूरत नहीं है। वो उत्तर प्रतिदिन उनको उनके घर में ही मिल रहा है।

फिर भी वो मुझसे लिखित जवाव मांगा है, मैं लिखित जवाब दे दूंगा थोड़ा समय मिलते ही

CM Himanta Biswa Sarma
CM Himanta Biswa Sarma

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी पर भी Himanta Biswa Sarma ने जमकर ली चुटकियां

इसी क्रम में Himanta Biswa Sarma ने झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी पर भी जमकर चुटकियां लीं। मीडिया के सवालों का जवाब देने के क्रम में उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी के बयानों पर पलटवार किया।

Himanta Biswa Sarma ने कहा – झारखंड हाईकोर्ट कह रहा है कि इरफान जी पूरा झारखंड को हाईजैक करके रखा है। ये इरफान का नाम नहीं बोल रहा हूं, जो घुसपैठिया इरफान है उनका नाम बोल रहा हूं।

झारखंड हाईकोर्ट अब बोल रहा है कि पूरा घुसपैठियों ने झारखंड को हाईजैक करके रखा है। तो इरफान जी को वो इरफान के बारे में सोचना है जो पूरा झारखंड को हाईजैक करके रखा हुआ है

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...