ईडी को मैनेज करने की साजिश: कांके सीओ, वकील और जमीन कारोबारी समेत कई अधिकारियों को समन, छापेमारी में मिले दस्तावेज

रांची: ईडी को मैनेज करने के मामले में जांच एजेंसी ने कांके सीओ जयकुमार राम, धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व सीओ प्रशांत भूषण, वकील सुजीत कुमार और जमीन कारोबारी संजीव कुमार पांडेय को समन जारी किया है। इन सभी से दुर्गा पूजा के बाद पूछताछ की जाएगी। मंगलवार को ईडी ने इनके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से जमीन और निवेश के कई दस्तावेज, डायरी, और बैंक पासबुक बरामद हुए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

आरोप है कि जमीन घोटाले में ईडी की चार्जशीट से नाम हटाने के लिए इनकी वकील सुजीत कुमार से 5.71 करोड़ रुपए में डील हुई थी। इस मामले में पंडरा ओपी में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। छापेमारी के बाद कांके सीओ से ईडी ने पूछताछ की, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे।

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...