Latehar में आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर चार की मौत, दो गंभीर…

Latehar : पूरे झारखंड में दो दिनों से तेज गर्जन के साथ जोरदार बारिश हुई है। कल शाम भी लगभग दो घंटे तक जोरदार गर्जन के साथ बारिश हुई। इसी दौरान लातेहार में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए। घायलों का फिलहाल ईलाज चल रहा है। मामला महुआडांड़ के ओरसापाठ गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi के इस इलाके से घर के सामने से 4 साल की बच्ची चुरा ले गए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस… 

Latehar : बारिश से बचने के लिए पुलिया के नीचे बच रहे थे सभी

मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम करीब एक दर्जन लोगों के द्वारा गांव के ही मानदेव नगेशिया का के घर के पास बगान घेराव का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग घर के पास ही स्थित एक पुलिया पर जाकर बच रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Death : राज्यपाल संतोष गंगवार ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया… 

इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुई जिसके चपेट में आ गए। जिसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए महुआडांड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चार लोगों संजय नागेसिया, जितेन्द्र लोहरा, लल्लू नागेसिया और रविशंकर नगेसिया की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...