Ranchi के रामलला पंडाल का फिर बढ़ा विवाद, थाना प्रभारी और मंदिर समिति आमने-सामने…

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना विधानसभा मैदान में बने रामलला पंडाल के विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले इसके निर्माण को लेकर जगन्नाथपुर थाना के द्वारा रोक लगाया गया था अब मेला परिसर में लगने वाले झूले और ठेला, खोमचा और निकासी द्वार को दूसरी तरफ शिफ्ट करने का नोटिस जारी किया है। इसके बाद से एक बार फिर से विवाद गहरा गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : जयराम महतो की पार्टी JLKM ने जारी की दूसरी लिस्ट, पढ़ें पूरी लिस्ट… 

Ranchi : सड़क पर भारी भीड़ बताई वजह

दरअसल जगन्नाथपुर थाना ने निर्देश दिया है कि पंडाल का निकासी द्वार पुराने विधानसभा के तरफ बनाया जाए इसके साथ ही परिसर में लगे झूले, स्टॉल और ठेलों को भी हटाने का निर्देश जारी किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि निकासी द्वार और झूला और स्टॉल के कारण सड़क पर भारी भीड़ बढ़ जा रही है जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें- Latehar में आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर चार की मौत, दो गंभीर… 

नोटिस मिलने के बाद मंदिर समिति का कहना है कि किसी भी हालत में वे पंडाल परिसर में लगे झूलो और स्टॉलों को नहीं हटाने देंगे। यदि प्रशासन कार्रवाई के नाम पर इन्हें यहां से हटाना चाहती है तो वे लिखकर दे। अगर थाने की तरफ से लिखकर मिलता है तो हम झूला ही नहीं पंडाल भी हटा देंगे। थाने की तरफ से इस तरह का नोटिस मिलने के बाद एक बार फिर से विवाद गहरा गया है।

RE-NEET Exam के बीच Telegram Ban का दावा, पेपर लीक रोकने...

RE-NEET परीक्षा से पहले Telegram पर अस्थायी रोक लगाने का दावा सामने आया है। जानिए क्या हैं आदेश, अवधि और इसके पीछे बताए जा...

Bihar Agriculture News: 629 स्कूलों में बनेंगी Mini Soil Testing Lab,...

बिहार के 629 पीएम श्री और राजकीय विद्यालयों में मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। छात्रों को मिट्टी परीक्षण का प्रशिक्षण मिलेगा और...

Bihar Road Projects Review: 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की...

 बिहार में 50 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क और पुल परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी...