मोदी सरकार ने Hizb-Ut-Tahrir को आतंकवादी संगठन किया घोषित, जानिए इसका इतिहास

Desk. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘हिज़्ब-उत-तहरीर’ (Hizb-Ut-Tahrir) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह संगठन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, सुरक्षित ऐप्स का उपयोग करके और भोले-भाले युवाओं को आतंकवादी कृत्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है और अन्य तरीका अपना कर आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

Hizb-Ut-Tahrir आतंकवादी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय के अनुसार, “HuT एक संगठन है, जिसका उद्देश्य देश में जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को डिस्टर्ब करना और भारत सहित विश्व स्तर पर इस्लामिक राज्य स्थापित करना है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।

वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुडुचेरी में “भारत विरोधी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देकर” असंतोष और अलगाववाद फैलाने से संबंधित तमिलनाडु हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb-Ut-Tahrir) से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb-Ut-Tahrir) 1953 में यरूशलेम में स्थापित हुआ था। यह एक वैश्विक पैन-इस्लामिक समूह है। इसका मुख्यालय लेबनान में है और यह यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित कम से कम 30 से अधिक देशों में संचालित है। कई देशों ने HuT पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिन देशों ने पहले ही समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है, उनमें जर्मनी, मिस्र, ब्रिटेन और कई मध्य एशियाई और अरब देश शामिल हैं।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...