मोदी सरकार ने 70 प्लस बुजुर्गों को दिया तोहफा, पांच लाख तक फ्री में होगा इलाज

Desk. केंद्र की मोदी सरकार ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को तोहफा दिया है। आज केंद्रीय कैबिनेट ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है। इससे इस योजना से 70 पार बुजुर्गों को पांच लाख तक मुफ्त में इलाज होगा।

मोदी सरकार का 70 प्लस बुजुर्गों को दिया तोहफा

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले से देश भर के 4.5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, एबी पीएम-जेएवाई का लाभ उठाने के पात्र होंगे।”

मोदी सरकार की आयुष्मान योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य देखभाल कवरेज के लिए आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत एक अलग कार्ड प्राप्त होगा। एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए लोगों को विशेष रूप से उनके परिवार के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप मिलेगा।

पहले से ही अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से लाभान्वित वरिष्ठ नागरिक या तो अपनी वर्तमान योजना जारी रख सकते हैं या एबी पीएम-जेएवाई के तहत कवरेज का विकल्प चुन सकते हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है। इस योजना में 12.34 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...