JP की जयंती पर यूपी में सियासी घमासान, अखिलेश बोले – भाजपा से समर्थन वापस लें नीतीश

डिजीटल डेस्क : JP की जयंती पर यूपी में सियासी घमासान, अखिलेश बोले – भाजपा से समर्थन वापस लें नीतीश। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जननायक जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती पर सियासी जंग छिड़ गई है।

विरोध प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने घर के बाहर ह गाड़ी में रखकर लाई गई JP की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच दो आईपीएस अधिकारी अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे और सपा मुखिया को घर के बाहर ही माल्यार्पण करने को कहा गया।

सपा प्रमुख के घर के लाई गई थी। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने अहम बयान दिया कि – ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JP आंदोलन से निकले हैं। नीतीश कुमार को भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए’।

नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश यादव का सुर्खियों में…

समाजवादी पार्टी के मुखिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सियासत साधने के लिए अहम बयान दिया। इसमें उन्होंने जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी पाले में खींचने का पासा फेंका।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि – ‘बहुत से समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके (जय प्रकाश नारायण) आंदोलन से निकले हैं, यह नीतीश कुमार के लिए उस सरकार से समर्थन वापस लेने का मौका है।

नीतीश कुमार को भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए।

समाजवादियों को जेपी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दे रही है। कि हम जयप्रकाश नारायण की जयंती हर साल मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है। माल्यार्पण नहीं करने दे रही है’।

जेपी जयंती पर अखिलेश यादव का सीएम नीतीश से भाजपा से समर्थन वापस लेने की मांग की है।
जेपी जयंती पर अखिलेश यादव का सीएम नीतीश से भाजपा से समर्थन वापस लेने की मांग की है।

माल्यार्ण कर बोले अखिलेश – तानाशाही से नहीं डरते समाजवादी

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में अपने घर के बाहर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि, इससे पहले तक अखिलेश यादव जेपीएनईसी जाने पर अड़े हुए थे।

लखनऊ में उनके घर के बाहर कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ मौजूद है और बैरिकेडिंग लगी हुई है। जबरदस्त हंगामे की स्थिति बनी हुई है।

अपने घर के बाहर माल्यार्पण के बाद बोले अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘हम जयप्रकाश नारायण की जयंती हर साल मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है। सरकार क्या छिपाना चाहती है ?

भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है। आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया’।

अखिलेश यादव याद ने कहा – ‘तानाशाही से नहीं डरते हैं समाजवादी !लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी अमर रहें, समाजवाद जिंदाबाद!’

जेपी जयंती पर लखनऊ में जारी सियासी घमासान के बीच  बिहार के सीएम नीतीश से अखिलेश यादव ने  कर दी बड़ी मांग।
जेपी जयंती पर लखनऊ में जारी सियासी घमासान के बीच बिहार के सीएम नीतीश से अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी मांग।

अखिलेश बोले – योगी सरकार जेपी के नाम पर बनी इमारत को बेचने की साजिश में जुटी

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है। साजिश ये है कि वे उसे बेचना चाहते हैं। ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

समाजवादी पार्टी के लोग हर साल उनकी जयंती मनाते रहे हैं और उसी तरह से मनाते रहेंगे। हम लोग वहीं जाकर भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को सम्मान देने का काम करेंगे।

यह सरकार गूंगी-बहरी तो है ही लेकिन आज कल इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। सही मायने में यह एक विनाशकारी सरकार है’।

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...

Bihar Rain Alert: गंडक-बागमती-कोसी को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, जानें...

Bihar Rain Alert, पटना: नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में प्रशासन...

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...