जेपी की जयंती आज, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

पटना : पूरे देश में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज यानी 11 अक्टूबर को जन्मजयंती मनायी जा रही है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर आज आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी देखें :

 

सीएम ने जेपी की धर्मपत्नी जयप्रभा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित की

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत एवं भजन कीर्तन का गायन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) कदमकुआं जाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी जयप्रभा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के शयनकक्ष, सभा कक्ष, प्रभावती स्मृति कक्ष सहित पूरे परिसर का मुआयना किया।

JP 1 22Scope News
सीएम ने जेपी की धर्मपत्नी जयप्रभा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित की

मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति के चरखा घर में महिलाओं द्वारा चरखा चलाये जाने की गतिविधि को देखा और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, महिला चरखा समिति की सचिव मृदुला प्रकाश सहित प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय के अन्य सहयोगी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

JP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में राशि का किया अंतरण

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...