उर्मिला ठाकुर का BJP पर हमला, कहा- जो उनके साथ वह राजा हरिश्चंद्र, बाकी पर ED और CBI

पटना : राजद के एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो उनके साथ वह राजा हरिश्चंद्र, बाकी पर ईडी और सीबीआई भेज दो। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में फिर से यात्रा पर जाने से बीजेपी के लोग क्यों परेशान हैं। वह लोग डबल इंजन की सरकार में जो वादा किए थे क्या हुआ। तेजस्वी यादव 17 महीने में पांच लाख नौकरी देने का काम किया। 75 फीसदी जाति गणना कर जो हमारे नेता ने केंद्र से 9वीं सूची में शामिल करने के लिए भेजें। क्या उनका दायित्व जनता के प्रति नहीं बनता है। जिसकी जितनी भागेदारी हो उसको उतनी हिस्सेदारी देने का काम करे। जो बजट बने लाभुक तक पहुंचे।

राजद एमएलसी ने कहा कि बिहार को ना विशेष राज्य का दर्जा दिए हैं ना विशेष पैकेज दिए हैं। हमारे नेता गांव-गांव में जा रहे हैं और ग्रामीण स्तर से लेकर बूथ तर पर कार्यकर्ताओं से मिलने का काम करेंगे। इन लोगों को पेट में क्यों दर्द हो रहा है। हमारे नेता विदेश जा रहे हैं, क्या खा रहे हैं इससे आपलोगों को क्यों दर्द हो रहा है। अपनी राजनीति चेहरा चमकाने के लिए हमारे नेता का नाम ले रहे हैं ताकि मीडिया में बने रहे। हमारे नेता इस तरह की राजनीति नहीं करते। तेजस्वी यादव हमेशा जन सरोकार के सवाल पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते हैं। उन लोगो की तरह हमारे नेता कुर्सी कुमार नहीं है। कुर्सी पर चिपके हुए नहीं रहते है। चाहे वह केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो। कभी अपने स्वार्थ की बात नहीं करते हैं। जनता कैसे सुखी हो जनता की कैसे खेतों की सिंचाई हो, इसका ख्याल करते हैं। बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा और दवाई मिले उनकी बातों की सुनवाई हो और कार्रवाई हो। इस तरह राजनीतिक करने के लिए हमारे नेता जनता से कार्यकर्ता तक जाने जाते हैं।

यह भी पढ़े : ‘पुलिसिया दमन के सहारे लोकतंत्र को कुचलना चाहती है यूपी सरकार’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img