नासिक के मिलिट्री कैंप में धमाका, दो अग्निवीरों की गई जान

Desk. खबर महाराष्ट्र से है। नासिक के मिलिट्री कैंप में धमाका की खबर मिल रही है। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक तोपखाने का गोला फटने से भारतीय सेना के दो अग्निवीरों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि अग्निवीर महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद से आए थे।

मिलिट्री कैंप में धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। घटना को लेकर सेना की दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘अग्निवीर, गनर गोहिल विश्वराजसिंह और गनर सैकत दुर्घटना में मारे गए।

भारतीय सशस्त्र बलों की जून 2022 में शुरू की गई ‘अग्निपथ’ योजना के तहत ‘अग्निवीरों’ को भर्ती किया जा रहा। इसका कार्यकाल चार साल का होता है। छह महीने के लिए प्रशिक्षण और शेष 3.5 साल (42 महीने) के लिए तैनाती। कार्यकाल के अंत में निवर्तमान बैच में 25% ही अग्निवीरों को स्थायी कैडर के लिए चुना जाता है।

Muzaffarpur Teachers National Workshop: बिहार के दो शिक्षकों का राष्ट्रीय कार्यशाला...

Muzaffarpur Teachers National Workshop: जिले के दो शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला के लिए चयन हुआ है। यह...

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...