फल विक्रेता की बेटी का BSF में हुआ चयन, घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

बांका : बांका जिला के अमरपुर शहर के वार्ड संख्या-8 निवासी रिचा कुमारी एक साल पूर्व पहले ही प्रयास में बीएसएफ में चयनित हो गई। 12 महीने बाद जब घर आई तो पिता आखें नम हुई। मोहल्ला वासी ने ढोल नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर रिचा का स्वागत किया। बता दें कि बांका जिला के अमरपुर शहर के वार्ड संख्या-8 निवासी श्रवण शाह एक फल विक्रेता की बेटी का पहले प्रयास में बीएसएफ में चयनित हो जाने के बाद जब वह एक साल की ट्रेनिंग लेकर अपने घर लौटी तो मोहल्ला वाशी का उत्साह देखते ही बना। इस मौके पर पूरे मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजाया गया और देशभक्ति गानों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। मोहल्ला का हर इंसान अपने मोहल्ला की बेटी रिचा की स्वागत के लिए आतुर हो रहा था। सबसे पहले होनहार बेटी की अभिवादन कर स्वागत किया जाए। होनहार बेटी कि घर वापसी पर मोहल्ला में जश्न का माहौल बन गया।

पिता की भर आई आंखें

पिता श्रवण शाह ने बताया कि बड़ी बेटी रिया कुमारी का चयन बीएसएफ में हुआ। रिया तीन भाई बहन है। दो छोटे भाई पीयूष और आयुष है जो अंडर मैट्रिक की पढ़ाई कर रहे हैं। भाई बहनों में सबसे बड़ी है और अपने हुनर से एक साल पहले ही प्रथम प्रयास में बीएसएफ में सिलेक्शन हुआ था। मगर जब ट्रेनिंग लेकर अपने मोहल्ला वापस लौटी तो घर और मोहल्ला के लोगों ने अपनी बेटी पर फक्र जताते हुए बैंड बाजा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। जब बेटी घर लौटी तो पिता श्रवण साह अपनी बेटी देख कर भाव विभोर हो गए।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...