LJPR का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गया, लिया रामविलास पासवान के टूटे प्रतिमा का जायजा

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का एक 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया जिला अंतर्गत अतरी प्रखंड के बथानी गांव पहुंचा जहां बीते दिनों असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बथानी प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन से इस घटना के संदर्भ में बातचीत की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रशासन से इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। राजू तिवारी ने कहा कि इस घटना को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा और उन्हें इस घटना का संज्ञान दिलाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित किशोर सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    IXL 2024: प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर, एरिक एगार्ड सबसे आगे

विवेक रंजन की रिपोर्ट

LJPR LJPR

LJPR

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...