पटना में बाइकर्स गैंग का आतंक, दरवाजे के पास खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

पटना पुलिस : पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद पटना में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दर बाग इलाके का है जहां लहरिया बाइक चलाने वाले बाइकर्स गैंग के सदस्य ने घर के दरवाजे के पास खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइकर्स गैंग का सदस्य बाइक छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इलाके का रहने वाले उत्तम कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गई है। उधर, इलाज के दौरान पीएमसीएच में उत्तम की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है।

युवक की मौत से गुस्साएं परिजनों ने शव के साथ थाना परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया। इस घटना के बाद परिजन यह सवाल कर रहे हैं आखिर उनके बेटे उत्तम का कसूर क्या था। वो तो अपने घर के बाहर खड़ा था किसी ने सोचा तक नहीं था कि आज यह दिन देखना पड़ेगा। पटना में लहरिया कट बाइक चलाने वाले बाईकर्स की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

यह भी देखें : 

अभी दुर्गापूजा की ही बात ले लीजिए जहां इस दौरान मरीन ड्राइव पर रातभर तेज रफ्तार से बाइक चलाई गयी। इस दौरान परिवार के साथ चलने वाले बाइक सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक की रफ्तार को देख ऐसा लग रहा था मानो इनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया है तभी तो बिना हेलमेट के कई बाइक सवार मरीन ड्राइव से लेकर राजधानी पटना में दुर्गा पूजा मेले के दौरान नजर आए। शायद इन्हें यह लगता होगा कि दुर्गा पूजा में सब जायज है। इसलिए बिना हेलमेट के कई लोग नजर आए। यदि पटना में लगे सीसीटीवी को खंगाला जाए तो बिना हेलमेट लगाए कई लोग मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े : विजयादशमी के बाद मूर्ति विसर्जन का सिलसिला जारी, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...