विजयादशमी के बाद मूर्ति विसर्जन का सिलसिला जारी, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के भद्र घाट के पास पटना सिटी से लेकर सब्जी बाग तक की मूर्तियां विसर्जन के लिए लाई जाती है। काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। वहीं प्रशासन भी काफी संख्या में मौजूद होकर मूर्ति विसर्जन दिन रात करवा रही है। भद्र घाट नवयुवक संघ के सदस्य मूर्ति विसर्जन करवाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा किसी बात के लेकर गलतफहमियां पूजा समिति भद्र घाट के पास हो गई। उसके बाद पटना सिटी के अनुमंडलाधिकारी, एसपी पूर्व, पार्षद लल्लू शर्मा, भद्र घाट नवयुवक पूजा समिति के सदस्य मिथिलेश शर्मा एव शशि शर्मा अन्य लोगों वार्तालाप हुई। प्रशासन ने मिल जुलकर मामला को शांत करवाया।

पटना सिटी का अनुमंडला अधिकारी ने कहा कि डीजे तेज आवाज में बज रहे थे तो उन्हें रोका गया था। प्रशासन का कहना था कि पहले ही निर्देश दे दिया गया था को कोई भी आयोजक तेज आवाज में डीजे नहीं बजाएगा, उसके बावजूद कईयों ने तेज आवाज में डीजे बजाया। प्रशासन की मौजूदगी में भद्र घाट पर मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। पूरे इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। मूर्तियों को स्वागत के लिए जगह-जगह पर भव्य तैयारी की गई है। प्रशासन का कहना है कि कहीं-कहीं छिटपुट घटना सुनने को आई लेकिन अब पूरी तरह से शांति के माहौल में मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। हर जगह पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी जगहों पर प्रशासन और समिति के लोग मूर्ति विसर्जन करवा रहे हैं।

यह भी पढ़े : DJ पर अश्लील गाने के दौरान सड़क पर झूमते दिखे लोग, नहीं मानी पुलिस की बात

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...