पटना में ऑटो गैंग का आतंक जारी, जवान को चाकू मारकर की लूटपाट

पटना : पटना में ऑटो लूट गैंग का आतंक जारी है। पटना पुलिस की लाख कोशिशें के बावजूद राजधानी पटना में ऑटो गैंग पूरी तरह से सक्रिय है। आम लोगों की बात छोड़िए पुलिस वाले भी उसके शिकार बनते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कंकड़बाग इलाके का है जहां झारखंड पुलिस में पद स्थापित एक पुलिसकर्मी को ऑटो गैंग ने अपना शिकार बना लिया।

आपको बता दें कि मूल रूप से नेपाल के रहने वाले का रहने वाला यह पुलिसकर्मी पटना पहुंचा था। उसने पटना जंक्शन के करबिगहिया इलाके से अगम कुआं के लिए एक ऑटो रिजर्व किया। लेकिन रास्ते में ही उस पर चाकू से हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। घायल पुलिसकर्मी को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से राजधानी पटना में चलने वाले ऑटो में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल पटना पुलिस इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...