Women’s Asian Champions Trophy गौरव यात्रा को सीएम ने हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ

Women’s Asian Champions Trophy गौरव यात्रा का मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ। राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होनेवाली विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं हिस्सा। बिहार में पहली बार आयोजित होनेवाली विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में आयोजित की जा रही है ट्रॉफी गौरव यात्रा।

ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास, खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है। 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखण्ड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी ट्रॉफी गौरव यात्रा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके पश्चात् ट्रॉफी गौरव यात्रा के बस में साथ जानेवालीं एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी सौंपा। मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, खेल मंत्री एवं उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टीक भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

IMG 20241014 WA0031 scaled 22Scope Newsमुख्यमंत्री ने हॉकी गौरव यात्रा के लिये तैयार की गयी बस का मुआयना किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को विदा कर यात्रा का शुभारंभ किया। ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होनेवाली अंतर्राष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे। भारत 2023 का विजेता है इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है। जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वहां ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ताकि बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

IMG 20241014 WA0017 scaled 22Scope Newsराज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता ‘विमेंस एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2024’ की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है। गौरतलब है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था और 5 अक्टूबर को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   ऐसा Campaign चलाएंगे कि लोगों को स्वच्छता की आदत लग जाए – मोहन श्रीवास्तव

Women’s Asian Champions Trophy Women’s Asian Champions Trophy Women’s Asian Champions Trophy Women’s Asian Champions Trophy

Women’s Asian Champions Trophy Women’s Asian Champions Trophy

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...