Advertisment

Asian Women’s Hockey Champions ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ, तैयारियां हैं पूरी

नालंदा: सोमवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर,एवं नालंदा के एसपी भारत सोनी ने एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के अवसर पर नालंदा खंडहर अवस्थित ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया। विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 6 देश भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग ले रहीं हैं।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु आमजनों के बीच ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन प्रचार प्रसार करते हुए व्यापक रूप से जागरूकता फैला रही है।

2 18 22Scope News महिला हॉकी मैच की विस्तृत जानकारी हेतु हॉकी राजगीर 2024 ऐप का लॉन्चिंग किया गया है। ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत के अवसर पर नालंदा खंडहर में अधिकारियों ने गुब्बारा उदय। स्काउट गाइड, एनसीसी, हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी यात्रा को सफल बनाया।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन, खानपान व्यवस्था, परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था, प्रचार प्रसार, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित मीडिया और भारी संख्या में महिला/ पुरुष उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Chhath Festival को लेकर सुल्तानगंज में जुटने लगी है व्रतियों की भीड़, की जा रही है पर्याप्त व्यवस्था

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Asian Women’s Hockey Champions Asian Women’s Hockey Champions Asian Women’s Hockey Champions

Asian Women’s Hockey Champions

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...