Commercial Advertisment

भाजपा ने तय किए विधानसभा प्रत्याशियों के नाम, एनडीए घटक दलों में सीट शेयरिंग पर भी बनी सहमति: हिमंता बिस्वा सरमा

रांची: भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि पार्टी ने लगभग सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं, केवल कुछ सीटों पर पुनः विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है और मंगलवार सुबह एक और बैठक के बाद, संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर 98 फीसदी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी जानकारी दी कि एनडीए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। आजसू को 9-11 सीटें दी जाएंगी और दो सीटें जदयू को प्रदान की जाएंगी। लोजपा (रामविलास) के साथ बातचीत के लिए चिराग पासवान 16 अक्टूबर को दिल्ली से आएंगे, तब उनसे सीटों पर चर्चा होगी।

मंईयां सम्मान योजना पर बोलते हुए हिमंता ने झामुमो पर निशाना साधा और कहा कि जब झामुमो 2500 रुपए दे सकता था, तो केवल 1000 रुपए देना उनकी मां-बहनों के साथ विश्वासघात है। भाजपा की गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपए देने की योजना पर उन्होंने जोर दिया और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोगों ने भाजपा की योजना पर अधिक भरोसा जताया।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...