Advertisment

कांग्रेस नेता राजेश ठाकूर: ‘चुनाव आयोग के फैसले में राजनीति की बू, हम पूरी तरह तैयार हैं’

रांची: झारखंड में संभावित विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकूर ने मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हम चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन जब वह इस प्रकार से कोई फैसला लेते हैं, तो उन्हें कटघरे में खड़ा किया जाता है। हमने बार-बार कहा कि हमारी ड्यू डेट 6 जनवरी है, फिर भी चुनाव आयोग ने इससे पहले चुनाव कराने का निर्णय क्यों लिया?”

ठाकूर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की यह घोषणा राजनीति से प्रेरित है। “जब हरियाणा का चुनाव 3 नवंबर और महाराष्ट्र का 26 नवंबर को था, तब इन दोनों का चुनाव साथ क्यों नहीं कराया गया? ऐसा लगता है कि हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा है,”

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग का यह निर्णय घबराहट में लिया गया है, और पार्टी हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। “लोग जानते हैं कि जो लोग 2100 रुपये देने का वादा कर रहे थे, लेकिन सारकर ने जब बहनों को 2500 देने की तैयारी की तो ऐसे में चुनाव आयोग उनके लिए सहारा बन रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को न्यायिक दायरे में रहकर फैसले लेने चाहिए। “हमारा गठबंधन मजबूत है और हमें तैयार होने की जरूरत नहीं है।  कुल मिलाकर, ठाकूर ने कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारियों पर जोर दिया और चुनाव आयोग के निर्णय पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक मंशा की आशंका व्यक्त की।

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...