Advertisment

Priyanka Gandhi को कांग्रेस ने बनाया केरल के वायनाड से प्रत्याशी, पहली बार लड़ेंगी चुनाव

डिजीटल डेस्क : Priyanka Gandhi को कांग्रेस ने बनाया केरल के वायनाड से प्रत्याशी, पहली बार लड़ेंगी चुनाव। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार देर शाम एक अहम सियासी घोषमा की है।

पहली बार गांधी परिवार से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है। वह केरल के वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

वायनाड से राहुल गांधी की विरासत संभालेंगे प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही साथ केरल की चेलक्करा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राम्या हरिदास और पलक्कड़ सीट के लिए राहुल ममकूटथि को उम्मीदवार घोषित किया है।

यहां अहम बात यह है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वायनाड सीट पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। जिस समय राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ी थी उसी समय में कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि इस सीट पर उपचुनाव में प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगीं।

यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर रहीं हैं। अभी तक वो पार्टी से मिली जिम्मेदारियों को ही संभालती रही हैं, लेकिन अब उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है।

राहुल गांधी ने 2024 में वायनाड लोकसभा सीट से 3 लाख 64 हजार वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि 2019 में राहुल गांधी ने इसी सीट पर रिकॉर्ड 4 लाख 31 हजार 770 वोटों से जीत हासिल की थी।

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...