गिरिडीह में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत, 18 से अधिक घायल

धनवार (गिरिडीह). थाना क्षेत्र के गरजासारण गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और पथराव हो गया। घटना में एक पक्ष के मनु भोक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दोनों पक्ष से 18 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

गिरिडीह में जमीन विवाद में हिंसक झड़प

इस दौरान घटना के बाद रोड़ेबाजी में दूसरे पक्ष के महेश बढ़ई की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। वहीं दोनों पक्षों में हिंसक झड़प में सुखदेव भोक्ता, शंकर भोक्ता, रूपेश भोक्ता, नागेश्वर भोक्ता, कपिलदेव भोक्ता, गौतम भोक्ता, सुधीर भोक्ता के साथ एक पत्रकार प्रकाश विश्वकर्मा, मंजू देवी, गणेश बढ़ई, विष्टि बढ़ई, महेश बढ़ई, अरविंद कुमार, सुमित कुमार, पिंटू राणा, गीता देवी, उर्मिला देवी और पवन कुमार घायल बताये जा रहे हैं।

आलू रोपने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गरजा सारण गांव में एक विवादित जमीन में एक पक्ष के प्रकाश विश्वकर्मा और उसके परिवार के सदस्यों ने अपना अधिकार जताते हुए आलू रोपने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के सुखदेव भोक्ता समेत उनके परिवार के सदस्य लाठी डंडा के साथ पहुंचे और प्रकाश विश्वकर्मा समेत उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज की।

इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला करने के साथ पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें दो महिलाओं समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें मनु भोक्ता की मौत हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ और धनवार थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...

गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165)...

Jharkhand Liquor Audit: CAG ऑडिट में 20 हजार करोड़ के राजस्व...

झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की परफॉर्मेंस ऑडिट में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई...