Breaking: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Desk. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार जोगदंड को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर से राजीव कुमार और विजय कुमार जोगदंड मुनस्यारी जा रहे थे। इस दौरान उनके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर को पिथौरागढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग की गयी।

बता दें कि, कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवाल पर एग्जिट पोल्स पर सवाल खड़ा किया और चुनाव सर्वेक्षण करने वाली एजेंस को आत्मनिरीक्षण करने को कहा था। साथ ही उन्होंने टीवी न्यूज चैनल पर भी चुनाव रुझान को लेकर सवाल खड़ा किया था और इसे गलत बताया था।

बता दें कि, महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा हो गई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, जबकि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी।इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होगा है। यह भी दो चरणों में होगा। केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...