Spicejet Flight से टकराया पक्षी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Desk. खबर दिल्ली से है। दिल्ली से लेह जा रही Spicejet Flight को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट SG123 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। इससे फ्लाइट को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Spicejet Flight की इमरजेंसी लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Spicejet Flight SG123 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज करीब साढ़े 10 बजे उड़ान भरी थी। पक्षी से टकरा जाने के बाद करीब 11 बजे इसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि फ्लाइट कंपनी का कहना है कि यह सामान्य लैंडिंग थी। फ्लाइट में सवार यात्रियों को सामान्य रूप से उतार दिया गया है।

सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि, इसी सप्ताह लंदन से सिंगापुर जा रही Singapore Airlines की एक फ्लाइट 777-300ER में एयर टर्बुलेंस की वजह से एक यात्री की मौत हो गई थी, जबकि 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गयी थी। एयर टर्बुलेंस के बीच प्लेन की बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में 211 पैसेंजर और 18 क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट ने लंदन से उड़ान भरी थी। इसे शाम 6:10 बजे सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर लैंड करना था। इस बीच टेकऑफ के डेढ़ घंटे बाद 30 हजार फीट पर एयर टर्बुलेंस आया। फ्लाइट जोर से हिलने लगी थी। इसके बाद फ्लाइट करीब 10 घंटे तक उड़ान भरती रही। इस दौरान एक पैसेंजर की मौत हो गयी थी। इसके बाद प्लेन को सिंगापुर से पहले बैंकॉक में उतारा गया था।

बता दें कि, विमान में टर्बुलेंस तब आता है, जब उसके रास्ते में बांधा आती है। इससे विमान हिलने लगता है और अपने नियमित रास्ते से हट जाता है। कई बार टर्बुलेंस से अचानक ही विमान ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगता है। इस वजह से विमान में सवार यात्रियों को लगता है कि विमान गिरने वाला है।

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...