मुख्यमंत्री ने सीवान व सारण में हुई जहरीली शराबकांड को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 17 अक्टूबर को सीवान और सारण जिला में बुधवार को हुई जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें। मुख्यमंत्री ने एडीजी (प्रोहिबिशन) की पूरी टीम को घटनास्थल पर जाकर उसकी सघन जांच कर इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और इस घटना के लिए जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिए। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सभी लोग पालन कर रहे हैं। कुछ असमाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं, उनसे लोग सतर्क रहें।

यह भी पढ़े : जहरीली शराबकांड : DGP ने कहा- अबतक 24 लोगों की मौत

यह भी देखें :

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...