सारण के बाद सीवान की बारी, जहरीली शराब से 4 की मौत

सीवान : सारण के बाद अब सीवान से भी जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है. सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है. सीवान में जहरीली शराब से मौत का मामला ऐसे समय आया, जब पड़ोसी सारण जिले के छपरा में नकली शराब पीने से 53 लोगों की मौत हो गई.

सारण के बाद अब सीवान: इन लोगों की हुई मौत

छपरा में जहरीली शराब का तांडव अभी खत्म भी नहीं हुआ है, वहीं अब सीवान से भी हैरान करने वाला सामने आ गया है. सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर चार लोगों की मौत हो गई हैं. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है. मृतक की पहचान ब्रह्मस्थान के वली यादव के पुत्र शम्भू यादव, घुरूरी राय के पुत्र महेश राय, फुलेना मांझी के पुत्र आमिर मांझी, वनारसी मांझी के पुत्र अवध मांझी के रूप में हुई है.

siwan1 22Scope News

समाजसेवी ने लगाया सनसनीखेज आरोप

इस घटना के संबंध में स्थानीय समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने जिला पुलिस प्रशासन को दोषी बताते हुए कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन और राजनेता चाह लें तो शराब से गरीब लोगों की मौत नहीं होगी. पूरे इलाके में जानबूझकर प्रशासन और शासन की मिली भगत से शराब का कारोबारी चल रहा हैं. केवल भगवानपुर के ही नहीं पूरे जिला में स्थानीय चौकीदार, थानेदार मोटी रकम लेकर शराब बेचवाने का काम कर रहें हैं.

सारण के बाद अब सीवान: विपक्ष के निशाने पर सरकार

गौरतलब है कि अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार द्वारा बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके बाद, राज्य के दो जिले से ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. वही, इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी बयान देकर फंस गए हैं.

रिपोर्ट: विजय

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...